भारतीय साइकिलिंग टीम ने मलेशिया में जीता कांस्य पदक

आसपास

बीकानेर // एशियन ट्रेक साइक्लिंग चैम्पियनशिप मलेशिया में भारतीय साइकिलिंग टीम में 4000 टीम परश्यूट इवेंट में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में बीकानेर के गुरुदेव साइक्लिंग सेन्टर की बसन्ती कुमावत की भागीदारी से भारतीय टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बसंती की इस उपलब्धि के लिए कोच किसन पुरोहित, श्रवणराम डूडी व शिवरतन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। समस्त गुरुदेव साइक्लिंग सेन्टर के समस्त सहयोगीयो बसंती को बधाई दी। रामनाथ आचार्य ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।