



बीकानेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को खाजूवाला के निकट सीमा क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उन्होंने बीएसएफ के जवानों के साथ बॉर्डर पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बीकानेर में कोडेवाला आउट पोस्ट (खाजूवाला) पर बीएसएफ के जवानों से संवाद किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी । इससे पहले उन्होंने कोडेवाला सीमा चौकी का दौरा किया और दूरबीन से सीमा का अवलोकन किया ल। इस अवसर पर महिला जवानों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बाँधे। सीएम शर्मा के साथ केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

गंगा सिंह विश्वविद्यालय में विभाजन विभीषिका पर रखे विचार

सीमा विजिट के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में पहुंचे जहां पर शहर भाजपा की ओर से आयोजित विभाजन विभीषीका स्मृति दिवस पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि कुछ लोगों ने सत्ता प्राप्ति के लिए देश का बंटवारा करना मुनासिब समझा। ऐसे लोगों की वजह से 14 अगस्त 1947 को 10 लाख से अधिक लोगों की हत्या हो गई और उन्हें जान से हाथ गवाना पड़ा। वहीं डेढ़ करोड़ के करीब भारत की जनता बेघर हो गई इसलिए आज हम यहां पर विभाजन विभीषिका का स्मृति का दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी वह कतई नहीं चाहते थे कि देश के दो टुकड़े हो मगर कांग्रेस के तत्कालीन नेताओं ने धर्म के आधार पर देश के दो टुकड़े कर दिए इसके बावजूद खूनी संघर्ष थमा नहीं और 10 लाख लोगों की हत्या हो गई। पाकिस्तान से आने वाले तमाम ट्रेन लाशों से भरी हुई आई इसलिए देश इस विभाजन को कभी भूल नहीं सकता। पूरी दुनिया में सबसे बड़ा नरसंहार भारत पाक विभाजन के दौरान नहीं हुआ था।

केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर का मोहता रसायन शाला का परिवार उस समय कराची में ही रहता था और उनका बहुत बड़ा कारोबार था मगर पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना ने मोहता परिवार को पाकिस्तान छोड़कर जाने का हुक्म दिया और यह लोग अपना बहुत बड़ा कारोबार बहुत बड़ी चल व अचल संपत्तियां छोड़कर बीकानेर आ गए। पाकिस्तान का गठन होने पर भारत का विभाजन होने पर बड़ी संख्या में सिंधी बंधु बीकानेर आए हुए आज भी जब विभाजन की त्रासदी की कहानी सुनाते हैं तो आंखें नम हो जाती है। संगोष्ठी को केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, जेठानंद व्यास ने भी संबोधित किया। इससे पहले शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आयोजन पर प्रकाश डाला तथा अंत में देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी का आभार जताया।

नाल में निकली तिरंगा यात्रा
गांव नाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक अंशुमान सिंह, विधायक ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल सहित अनेक भाजपा नेता शामिल हुए।




