



डॉ. वत्सला गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्राकृतिक रूप से शिरोधारा दी जाएगी
बीकानेर // गंगाशहर के राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में 16 से 22 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में *योग सप्ताह *मनाया जाएगा । इस सप्त दिवसीय निःशुल्क योग एव शिरोधारा शिविर लगा कर जन-जन के उत्तम स्वास्थ्य हेतु जागृति लाई जाएगी। केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डा. वत्सला गुप्ता ने बताया कि इस योग सप्ताह के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति सुबह 8 से 12 बजे के मध्य अपना पंजीयन करवा सकता है।
संस्था मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश चतुर्वेदी व उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल के सानिध्य मे लगने वाले निः शुल्क शिविर में योगाचार्य रतन तम्बोली अपनी यौगिक क्रियाओं के माध्यम से रोगों को जड़ से कैसे मिटाया जा सकता है की जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों को डॉ. वत्सला गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्राकृतिक रूप से शिरोधारा दी जाएगी।




