



बीकानेर // आचायों का चौक सुराणा मोहल्ला में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमा शंकर आचार्य का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अनिल आचार्य ने उन्हें साफा पहनाया व महेंद्र आचार्य ने शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। श्रीफल संजय आचार्य ने भेंट किया।
इस अवसर पर उमाशंकर आचार्य ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश की दशा और दिशा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। वर्तमान में कुछ समय से समाज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की उदासीनता के कारण समाज पिछड़ गया है क्योंकि समाज के लोग छिन्न भिन्न हो गए है। हम सरकारों से मांग करते है कि जातीय जनगंणना करानी चाहिए जिससे देश में बैठे सभी राजनीतिज्ञ पार्टियां को हमारे बारे में पता चल सके। हम अगर संगठन बनाकर रहेंगे तो किसी भी राजनीतिक पार्टी को हमारे पास आना पड़ेगा। उन्होंने अभिनंदन करने पर आभार भी जताया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कमल किशोर आचार्य, महेंद्र आचार्य, राम रतन आचार्य, पुरिया आचार्य, अप्पू आचार्य आनंद व्यास, अविनाश हर्ष, गणेश आचार्य, प्रकाश आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, मद्रासी आचार्य, किशन जोशी, मधु आचार्य, डॉक्टर जितेंद्र आचार्य, कमल आचार्य, मोहित आचार्य, मुकुल आचार्य, सुरेश आचार्य व पत्रकार व आरटीआई एक्टिविस्ट पीडी व्यास आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन संजय आचार्य ने किया।




