श्री पूनरासर हर्ष सेवा समिति 27 से 30 अगस्त तक कूण्डिया गांव में करेगी पद यात्रियों की सेवा

राजनीति

तैयारियां जोर-शोर से शुरू

बीकानेर // श्री पूनरासर हर्ष सेवा समिति द्वारा पूनरासर मेले में जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवा कार्य के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। आज से 38 वर्ष पहले 1987 में इस सेवा समिति का गठन किया गया। लगातार सेवा करने में जो तत्परता और कार्य के प्रति लगन देखने को मिल रही है वह अपने आप में एक उदाहरण है। श्री पूनरासर हर्ष सेवा समिति कुंडिया गांव पर प्रतिवर्ष सेवा कार्य करती है। लगातार चार दिनों तक सभी पैदल यात्रियों के लिए ठंडा जल, चाय-नाश्ता व भोजन और मेडिकल सेवा प्रदान की जाती है। इस बार यह 39वां वर्ष है जब वहां पर सेवा कार्य किया जाएगा। कुंडिया गांव में शुक्रवार से ही सफाई आदि कार्य शुरू कर दिया गया है। अब यहां 27 से 30 अगस्त तक पैदल यात्रियों की सेवा की जाएगी। शनिवार को इस संबंध में हर्षों का चौक मुख्य कार्यालय में बैठक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यों की रूपरेखा बताई गई।

ये रहे मौजूद

इस दौरान समिति के मनमोहन हर्ष, विजयशंकर हर्ष, राधाकृष्ण हर्ष, भेरूरतन रंगा, मदनमोहन हर्ष, धीरेन्द्र कुमार, अनंत कुमार, महेश बोहरा, महेश व्यास जर्मन, अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व में बलदेव हर्ष भी इस सेवा कार्य में शामिल रहे।

मनमोहन हर्ष ने बताया कि सभी युवाओं का यह मत रहता है कि मेले पर लोगों की सेवा हो सके इसके लिए एक टीम बनाकर कार्य को अंजाम दिया जाता है, जिससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती और हर वर्ष हम मन से पद यात्रियों की सेवा करते हैं। विजय शंकर हर्ष बताया कि श्रद्धा और भक्ति का संगम भारत में देखने को मिलता है और यही कारण है कि श्री पूनरासर हर्ष सेवा समिति तीन दशक से ज्यादा से इस सेवा कार्य में जुटी हुई है।