




जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
नागौर // नागौर में लगातार दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। पूरे शहर में जगह-जगह जल भराव के हालात पैदा हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन रविवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद अलर्ट मोड पर आ गया। प्रशासन ने जल भराव के कारण पानी में घिरे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। उन्हें शहर के रैन बसेरा सहित विधि कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।

नागौर में शनिवार के बाद रविवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। तड़के हुई बारिश के बाद दिन में रुक-रुक कर बारिश चलती रही। इससे अनेक इलाके जल मग्न हो गए निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कच्ची बस्ती में बसे लोगों को सुबह से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू हो गए। ओरशासन के अधिकारियों ने लोगों को नीचले इलाकों में पानी भरने के बाद वहां से सुरक्षित निकालकर विधि कॉलेज में शिफ्ट किया है।
नागौर तहसीलदार नरसिंहराम सहित आपदा राहत टीम मौके पर पहुंची। लोगों से समझाइश कर वाहनों से उनको परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया।



