

नागौर // जिला स्तरीय पर 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय आडिटोरियम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ज़िला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
लोकतंत्र की शपथ दिलाई गई
समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरोहित ने उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण और नव मतदाताओं को लोकतंत्र की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली, राजीव कुमार के संदेश सुनाया गया।
लोकतंत्र में भागीदारी सभी का कर्तव्य
समारोह को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने लोकतंत्र में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर्स की भूमिका को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अनिवार्य बताते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया।
जिले के निर्वाचन कार्य की प्रशंसा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने 2024 के लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सभी के सहयोग की सराहना की।
नव मतदाताओं का सम्मान
समारोह के दौरान नव मतदाताओं को पहचान पत्र (EPIC) और वेलकम किट वितरित किए गए।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 से अधिक अधिकारियों , कर्मचारियों,बीएलओ व सुपरवाइजर्स को उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंपालाल जीनगर, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हरसुख छंरग सहित अधिकारिगण, कार्मिक व नव मतदाता उपस्थित रहे।



