



सेवा भारती बीकानेर महानगर के 122 बालक-बालिकाओं को दिए संस्कार
बीकानेर // सेवा भारती बीकानेर महानगर के सभी बाल संस्कार केंदों का बाल शिविर शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में आयोजित हुआ। इस दौरान 122 बालक बालिकाओं को दीप मंत्री, गायत्री व सरस्वती वंदना सहित अनेक संस्कार प्रदान किए गए। ये आयोजन सेवा भारती संस्थान बीकानेर महानगर अध्यक्ष संतोषानंद ओर उपाध्यक्ष बीरबल, त्रि विभाग संगठन मंत्री बाबूलाल की मौजूदगी में शुरू हुआ। इन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बाल शिविर के सभी प्रकल्प शिक्षक को जानकारी दी गई तथा बालकों को संस्कारित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बालक ही कल देश का भविष्य बनेगा इसलिए बालक बालिकाएं जितने चरित्रवान बनेंगे और संस्कारित बनेंगे तभी भारत संस्कारित बनेगा। द्वितीय सत्र में प्रांत सामाजिक आयाम प्रमुख विष्णु ने सभी प्रकल्प शिक्षक और बालक ओर बालिकाओं को वंदना के भाग दोहरान करवाए गए जिसमें दीप मंत्र, गायत्री मंत्र,सरस्वती वंदना,खेल इत्यादि करवाए। तृतीय सत्र में सरल गीत अभ्यास करवाया। अंतिम में समापन सत्र में लालेश्वर मठ के विमर्शानन्द महाराज ने बालकों के शिक्षा के प्रति जागरूक किया और विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने का बालकों को आव्हान किया। सेवा भारती बीकानेर महानगर अध्यक्ष संतोषानंद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर उपस्थित को इस पुनीत कार्य में समय समर्पण का आग्रह किया।




