भाविप ने ढाकोरिया में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर दिए

आसपास

नागौर // भारत विकास परिषद् शाखा नागौर द्वारा भीषण शीत लहर को देखते हुए सेवा प्रकल्प के अंतर्गत अर्पण अभियान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाकोरिया में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर्स वितरण किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के सचिव चरण प्रकाश डागा,पूर्व सचिव रविप्रकाश सोनी,गुरुवंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी विकास सोनी,सदस्य मनोज जैन और विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने मां शारदा के दिव्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। परिषद् की परंपरा के अनुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने समवेत स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भारत विकास परिषद् के बारे में जानकारी विकास सोनी ने प्रदान की।
मनोज जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। मनोज जैन ने कहा कि यदि व्यक्ति में इच्छा शक्ति और संकल्प शक्ति हो तो विपरीत परिस्थितियों में भी वह सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करने उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने और सतत अध्ययनशील रहने का आव्हान किया। परिषद् के पूर्व सचिव रवि प्रकाश सोनी ने आगामी 16 और 17 जनवरी को परिषद् द्वारा लगाए जा रहे निशुल्क नेत्र जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आंखों के जरूरत मंद मरीज ग्रामवासियों को जानकारी देकर लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया। विद्यालय के 50 जरूरत मंद छात्र छात्राओं को भीषण शीत लहर से बचाव के लिए गर्म ऊनी स्वेटर्स वितरित किए गए। स्वेटर्स प्राप्त करने पर बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता साफ साफ झलक रही थी। वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र व्यास ने भारत विकास परिषद् की नागौर शाखा का इस श्रेष्ठ कार्य के लिए आभार प्रकट किया। संस्था प्रधान प्रीति गोरा ने स्वागत भाषण दिया और परिषद की गतिविधियों की सराहना की।

इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत मकोड़ी बद्री राम भाटी, व्याख्याता जितेंद्र रतनू, प्रेमाराम कुड़ी, रेवंत राम, माया वर्मा, भैराराम, अध्यापक मेहराम मेहरा, सुशीला, धर्माराम,श्याम लाल शर्मा, निरंजन तंवर, जय ललिता सहित ग्रामीण जन दुर्गाराम, बिरदी चंद आदि उपस्थित रहे।