अधिवक्ता परिषद की बैठक में विवेकानंद के व्यक्तित्व पर हुई विस्तार से चर्चा

समाज

बीकानेर // अधिवक्ता परिषद बीकानेर ने नई कोर्ट परिसर बीकानेर में मकर संक्रांति उत्सव एवं विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया। अधिवक्ता परिषद के जोधपुर प्रांत महामंत्री श्याम सुंदर पालीवाल एवं बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा विवेकानंद जी के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा दिया गया व विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

विवेकानंद ने दिलाई पूरे विश्व मे हिन्दू समाज को अलग पहचान : पालीवाल

प्रांत महामंत्री श्याम सुंदर पालीवाल द्वारा विवेकानंद जी के द्वारा हिंदू सभ्यता व मूर्ति पूजा पर उनके द्वारा दिए गए उपदेशों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी द्वारा शिकागो में धर्म सम्मेलन में हिंदू सभ्यता को पूरे विश्व के सामने एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना की अलख जगाने एवं पूरे विश्व के प्राणियों को अपना भाई -बहन समझने तथा पूरे विश्व में भारत माता की एक अपनी अलग ही पहचान बनाने जैसे महान कार्य किये। मकर संक्रांति उत्सव पर स्वामी जी के जन्म से जुड़े हुए कथनों पर संक्षिप्त में अपना वक्तव्य रखा तथा अंत में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के प्रति स्वामी जी की भावनाओं का जिक्र भी किया। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता मुकेश आचार्य द्वारा धन्यवाद उद्बोधन दिया गया तथा कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राधेश्याम सेवग द्वारा किया गया।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता शिव स्वामी, अधिवक्ता चतुर्भुज सारस्वत, अधिवक्ता तेजकरण सिंह राठौर, अधिवक्ता संदीप स्वामी, अधिवक्ता आदित्य बिश्नोई, अधिवक्ता राम सिंह बिश्नोई, अधिवक्ता सुभाष बिश्नोई, अधिवक्ता हिम्मत प्रताप सिंह, अधिवक्ता जितेंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित थे।