निशुल्क नेत्र चिकित्सा शहर में 63 रोगियों का हुआ ऑपरेशन, 394 की हुई जांच

स्वास्थ्य

नागौर // जिला अंधता निवारण समिति, पण्डित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय,नागौर और भारत विकास परिषद् शाखा नागौर व जायल के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र चिकित्सा और लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। नागौर शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि यह निशुल्क नेत्र चिकित्सा और लैंस प्रत्यारोपण शिविर नागौर शाखा के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व संरक्षक हरिराम धारणिया के पिताजी स्वर्गीय रामजस धारणिया की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में धारणिया परिवार के सौजन्य से किया गया। इसमें डॉक्टर धर्मेन्द्र डूडी और डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा कुल 63 रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए।
इससे पूर्व आउटडोर में कुल 394 रोगियों के नेत्रों की जांच की गई।

इस अवसर पर परिषद् परिवार द्वारा समस्त रोगियों के ठहरने, अल्पाहार, चायपान,भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएं की गई। रोगियों की सेवा के लिए नागौर शाखा के सचिव चरण प्रकाश डागा, क्षेत्रीय मंत्री संपर्क नृत्यगोपाल मित्तल, प्रांतीय वित्त सचिव रामानुज मालाणी, पूर्व संरक्षक हरिराम धारणिया, डॉ बी.एल.भूतड़ा, डॉ अनिल पुरोहित,डॉक्टर अमित राठी, खींवराज टाक, रवि प्रकाश सोनी, वित्त सचिव सुभाष ललवाणी, विमलेश समदड़ीया, सुनील भार्गव, पवन अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा,बजरंग लाल शर्मा,रामनिवास पालड़िया आदि ने सेवाएं प्रदान की।

समापन समारोह शनिवार को

शाखा सचिव चरण प्रकाश डागा ने बताया कि इस त्रिदिवसीय शिविर का समापन समारोह शनिवार को जवाहर लाल नेहरु राजकीय चिकित्सालय नागौर परिसर में प्रशासनिक कार्यालय के प्रथम तल के ऊपर कोरोना हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर परिषद् द्वारा सभी रोगियों को उपहार भी प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक,राष्ट्रवादी विचारक एवम् चिंतक नंदलाल “बाबाजी” का मार्गदर्शन भी मिलेगा।