



नारनौल के एमएलएस डीएवी स्कूल की छात्रा है शैलजा बिस्सा
बीकानेर // हरियाणा के नारनौल शहर की एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ रही बीकानेर की शैलजा बिस्सा ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही बीकानेर का नाम भी रोशन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा कायम रही।

विद्यालय की छात्रा शैलजा बिस्सा ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देव ने 98% अंकों के साथ दूसरा और प्रशांत ने 97.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शैलजा बिस्सा मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली हैं और वे ऊंट अनुसंधान केंद्र में रिसर्च साइंटिस्ट रहे डॉ. उमेश बिस्सा की पौत्री हैं। उनके पिता अनुज बिस्सा लंबे समय से हरियाणा के नारनौल में श्री सीमेंट के मैनेजर है। शैलजा की मम्मी अंजना बिस्सा ने बताया कि शैलजा शुरू से ही मेधावी छात्र रही है तथा वह पूरी लगन व कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करती है इसी कारण उसने 98% अंक हासिल किए हैं। शैलजा की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है।




