मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का देशव्यापी अभियान छेड़ेगी विहिप : डॉ सुरेन्द्र जैन

आसपास

खींवसर // हिंदुत्व का पुनरुत्थान प्रारम्भ हो चुका है, महाकुम्भ में 66 करोड़ हिन्दुओं की उपस्थिति, श्रीराम मंदिर निर्माण में 60करोड़ की भागीदारी, मंदिरों, तीर्थ स्थलों पर उमड़ता अपार जनसमूह, विशेषकर युवाओं की बड़ी संख्या बताती है की हिन्दू अब धर्म के प्रति सजग व जागरूक हो गया है। हिन्दू विरोधियों को भी अब यह पता चल गया है की एवं विरोध करना व्यर्थ है। इस विजयी यात्रा को विश्व हिन्दू परिषद ने गति देने का निर्णय किया है। इसी के अंतर्गत विहिप ने निर्णय लिया की सम्पूर्ण देश में लाखों मंदिर सरकारी नियंत्रण में है उसके धन व सम्पति का दुरपयोग किया जा रहा है, किसी सरकार की हिम्मत नहीं की वो मस्जिद या चर्च को अपने अधिग्रहण में ले। विश्व हिन्दू परिषद आगामी दिनों में देशभर में मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करवाने और उसके चढ़ावे व सम्पति का उपयोग हिन्दू समाज के उत्थान हेतु उपयोग में सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा जिसकी शुरुआत विजयवाड़ा से हो चुकी है।

उक्त उदगार विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री ड़ॉ सुरेन्द्र जैन ने पाँचला सिद्धा जसनाथ आश्रम में जोधपुर प्रान्त विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता हिन्दू समाज मे हो रहे परिवार के विघटन को रोकना है जिसके लिए कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से काम करना होगा, इसके साथ ही सदियों की भेदभाव की भावना को त्याग कर सामाजिक समरसता की स्थापना भी आवश्यक है।

योगी सूरजनाथ ने की विहिप के कार्यों की प्रशंसा

सत्र की अध्यक्षता करते हुए जसनाथ आश्रम के महंत योगेश्वर सुरजनाथ महाराज ने हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व संस्कृति की रक्षा हेतु विहिप के कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।इस दो दिवसीय बैठक मे विगत के छह मास के कार्यों की समीक्षा कर आगामी छह मास की कार्ययोजना, रामोत्स्व, हनुमान जन्मोत्सव, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी व परिषद के प्रशिक्षण शिविरों तथा अन्यानय संगठन विस्तार के विषयों पर चर्चा कर सफल क्रियान्वयन हेतु योजना बनाई जाएगी। प्रांत के अध्यक्ष डॉक्टर राम गोयल ने स्वागत भाषण दिया तथा विश्व हिंदू परिषद संगठन की कार्य प्रणाली की भूमिका राखी तथा आने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु तत्पर रहने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

दो दिवसीय इस बैठक में क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश पटेल, प्रान्त कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी, प्रान्त सह मंत्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित, महेंद्र उपाध्याय, राव सतीश सिंह, बजरंग दल प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार प्रांत सह सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला प्रांत के सह गोरक्षा प्रमुख देरामाराम बिश्नोई सहित प्रान्त, विभाग व जिला कार्यकारिणी के साथ मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।