



9 मार्च को शिक्षा मंत्री दिलावर करेंगे उद्घाटन
नागौर // जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले हरित संगम- 2025 के निमित्त भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सेठ किशन लाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौर में संपन्न इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति श्रीमती मीतू बोथरा ने यजमान की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, मेला संयोजक मोहन राम सुथार, श्रीमती सुधा अग्रवाल, पार्षद शिवकुमार राव, हनुमान सिंह देवड़ा, शिवशंकर व्यास, पर्यावरण विद् सुखराम चौधरी, डॉ हापुराम चौधरी, मुकेश भाटी, रामसिंह राठौड़, गेनाराम गुरु, धर्मेंद्र शर्मा, सरिता जोशी, अरुणा सोनी, बसंती राठी, इंदू चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान (अपना संस्थान) व नगर परिषद, नागौर के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर करेंगे जिसका समापन 11 मार्च को होगा।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
गौ संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण व ग्राम विकास जागरण की दृष्टि से आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शालाओं में पर्यावरण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई। उप प्रधानाचार्य रमेश सोलंकी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 28 शालाओं के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग स्टार पर आधारित इस प्रतियोगिता की समय अवधि 1 घंटा रही जिसका हल ओएमआर शीट आधारित किया गया।
सतीश देहरा होंगे संगीत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
साहित्य परिषद के शिवनारायण रांकावत ने बताया कि इस मेले में रविवार 9 मार्च को संगीत व गायन से संबंधित विशेष आकर्षण का समवेत कार्यक्रम रहेगा। सायं सात बजे से आयोजित यह कार्यक्रम प्रसिद्ध पार्श्व गायक व संगीतकार सतीश देहरा के मुख्य आतिथ्य व मार्गदर्शन में होगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम का पाथेय प्राप्त होगा। नागौर जिले के सभी संगीतकार, गीतकार, कथावाचकों के इस सामूहिक संगत का कार्यक्रम समरस, सद्भावी व सर्वस्पर्शी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर आधारित रहेगा।




