


नागौर // राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सूचना सहायक भर्ती-2023 के तहत 3,415 पदों पर की जा रही नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर तारीख तो मिल रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। इससे अभ्यर्थियों में गहरी निराशा है।
इसी सिलसिले में नागौर जिले के चयनित अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मंत्री doitc, मंत्री चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, मंत्री लोक निर्माण,सांसद नागौर, पूर्व सांसद नागौर ज्योति मिर्धा,विधायक नागौर व खींवसर को ज्ञापन सौंपा और राज्य सरकार से 29 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित अगली सुनवाई में प्रभावी और सशक्त पैरवी सुनिश्चित करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द अंतिम परिणाम जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार कड़लवा, तीर्थेंद्र चौधरी, अशोक सोनी, इदरीश खान, सुरेश भांभू, विक्रम, महावीर लोमरोड़ सहित कई अभ्यर्थी शामिल रहे।



