



नागौर // निकटवर्ती ग्राम बालवा के रा उ मा वि बालवा में कामधेनु संस्थान नागौर द्वारा एक कम्प्यूटर,एक प्रिंटर भेंट किया गया। इस अवसर पर कामधेनु संस्थान के निदेशक दौलतराम सारण,कानाराम प्रिंसिपल आनंद सिंह कच्छावा,व्याख्याता हुलास चंद सुथार, हनुमान राम, पुनाराम, जया चौधरी, शंकर लाल मौर्य, पवन पुरोहित, पिंकू वर्मा,शुभम जोशी, कुलदीप खत्ती, विमला शर्मा, कविता टाक, संतोष चारण देवेद्र, निम्बाराम भैंसपालिया,पंडित सुनील दाधीच उपस्थित रहे। अध्यापिका पिंकू वर्मा ने कम्प्यूटर एवं सभी मेहमानों को तिलक लगा कर स्वागत किया प्रिंसिपल आनन्द सिंह कच्छावाह ने धन्यवाद देते हुए बताया की विद्यालय में भामाशाहो के सहयोग से गत वर्षो से बहुत सारे भौतिक संसाधन उपलब्ध हुए है जिससे विद्यालय विकास को गति मिली है।




