प्रधानमंत्री ने करणी माता मन्दिर में किए दर्शन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी रहे साथ

समाज

बीकानेर // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को सुबह अपनी बीकानेर यात्रा के दौरान देशनोक में विश्व प्रसिद्ध चूहों वाली माता करणीमाता मन्दिर पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनके साथ रहे।

मोदी ने मन्दिर में माता की आरती उतारी तथा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मन्दिर में दर्शन कर प्रसाद भी चढ़ाया। इस दौरान प्रधानमंत्री को मन्दिर पुजारी ने माता के आशीर्वाद स्वरूप तिलक लगाया। मन्दिर ट्रस्ट द्वारा मोदी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।