भाजपा पुराना शहर मंडल की कार्यकारिणी गठित

राजनीति

त्रिलोक नारायण पुरोहित बने महामंत्री

बीकानेर // इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के कार्यकारिणी घोषित की जा रही है इसी क्रम में रविवार को पुराना शहर मंडल के अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य ने पुराने शहर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की।

इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, चंदा गहलोत, ओम सुथार, कमल किशोर आचार्य, मुरलीधर दईया, मालचंद सुथार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, संजय शर्मा को महामंत्री बनाया गया है।

आशा आचार्य ने बताया कि मंत्री पद पर अनीता मारू, रमेश आचार्य, विष्णुदत्त छंगाणी, सुनीलदत चौहान, जितेंद्र व्यास, अनादि पारीक, कोषाध्यक्ष आनंद चौहान को व प्रवक्ता गोपाल जोशी, मीडिया संयोजक अरविंद व्यास, आईटी सेल नितिन जोशी, सोशल मीडिया कन्हैया लाल पुरोहित के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गई है।