जलमंदिर का जीर्णोद्धार कराने पर डूंगर कॉलेज प्रशासन ने घर जाकर किया समाजसेवी मोहता का अभिनंदन

समाज

दस वर्ष पूर्व समाजसेवी नंदकिशोर मोहता ने कराया था डूंगर कॉलेज में जल मंदिर का निर्माण, अब कराया जीर्णोद्धार

बीकानेर // राजकीय डूंगर कॉलेज में दस साल पहले बने जलमंदिर का जीर्णोद्धार कराने पर प्राचार्य सहित उनकी टीम ने शुक्रवार को शहर के उद्धमी व समाजसेवी नंदकिशोर मोहता के घर जाकर कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान प्राचार्य डा. राजेंद्र पुरोहित व अनेक व्याख्याता समाजसेवी मोहता के घर पहुंचे तथा उनका माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

आज प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि मोहता परिवार द्वारा डूंगर महाविद्यालय में 10 वर्ष पूर्व भी जल मंदिर का बनाकर लोकार्पण करवाया गया था और अभी हाल ही में उनके द्वारा पुःन जल मंदिर का जीर्णोद्धार करके एक नई वाटर कूलर मशीन महाविद्यालय को भेंट की गई। उनके इस उदारमना योगदान के लिए महाविद्यालय परिवार तहे दिल से शुक्रिया व्यक्त करता है। प्राचार्य राजेंद्र पुरोहित एवं डाॅ दिग्विजय सिंह द्वारा साफा पहनाया गया ,तत्पश्चात प्रोफेसर एमडी शर्मा एवं डॉ नरेंद्र शर्मा द्वारा श्री मोहता को शॉल पहनाया गया। प्राचार्य द्वारा मोहता को महाविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेट कर आभार व्यक्त किया गया। प्रो.दिग्विजयसिंह जी ने भी पूर्व छात्र विकास संस्था की ओर से मोहता का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर प्रकाश आचार्य ने नंदकिशोर मोहता के भामाशाह एवं सामाजिक सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी और इस कार्य के लिए इस जल मंदिर के जीर्णोद्धार में उनके अतुल्य योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर एडवोकेट दाऊलाल पुरोहित और समाजसेवी रामेश्वर लाल चौधरी एवं महाविद्यालय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने मोहता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना की।