सूरसागर में गंदे पानी की आवक व नाला जाम होने से फैला रोष

राजनीति

आक्रोशित भीड़ की सूचना और बीडीए सचिव अपर्णा गुप्ता ने देखा मौका

बीकानेर // आज हुई तेज बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी। सूरसागर में गंदे पानी की आवक तथा जाम नालों को लेकर इलाके के बाशिंदों ने रोष जताया। इस बीच मौके पर अधिकारी पहुंचे ओर जाम नाले को जेसीबी से खुलाया।

बीजेपी के युवा नेता युवराज व्यास ने बताया कि बीकानेर में मानसून की आज पहली बारिश हुई और गंदे पानी की आवक सूरसागर में होनी शुरू हो गई। इससे आसपास के मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ रोष जताने लगे। इस दौरान मौके पर एक बड़े नाले में जाम के हालात हो गए। नाला जाम होने से सड़क पर पानी भर गया इससे पूरे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। इस आशय की सूचना मिलने पर नगर निगम की सहायता से जाम नाले खुलवाए गए। बीडीए सचिव अपर्णा गुप्ता मय अधिकारी और साथ में नगर निगम के इंस्पेक्टर बुलाकी व्यास पहुंचे। इलाके के लोगों ने बताया कि पुरानी गिनाणी, हनुमान हत्था, मेहरो का मोहल्ला, 12 महादेव मंदिर के पास जो गंदा पानी है उसको जल्दी निकला जाए व सूरसागर में जो दीवार बन रही है उसके पास एक नाला है जो रिसाव कर रहा है उसको बंद करवाया जाए और जो गंदा पानी अभी इस बारिश में सूरसागर में आया है उसे जल्दी से जल्दी बाहर निकाल कर वापस दीवार का काम शुरू किया जाए।

इस दौरान आदर्श शर्मा, सत्यनारायण आचार्य महाराज, विनोद पांडे अभिमन्यु सिंह राठौड़, धीरज व्यास, पप्पू राजपुरोहित, भुवन व्यास, गजेंद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।