




नागौर // खरतरगच्छ जैन साध्वी प्रियंकरा श्रीजी, प्रार्थना श्रीजी, प्रतिभा श्रीजी, प्रिसुधा श्रीजी, प्रणम्य श्रीजी एवं प्रसिद्धि श्रीजी के सानिध्य में नागौर में हीरावाड़ी स्थित आदिनाथ मंदिर में प्रथम बार भगवान आदिनाथ का विभिन्न प्रकार के ओषधियों एंव दुध,दही से भव्य शक्रस्तव अभिषेक किया।
खरतरगच्छ जैन साध्वी प्रिंयकरा श्रीजी ने कहा कि यह अभिषेक अपने आप में अत्यंत सुंदर, अद्भुत और आत्मा को निर्मल करने वाला है।बुधवार को सुबह 6 बजे से शुरू हुआ जो लगभग 9 बजे तक चला। यह शुभ आयोजन मुमुक्षु गरिमा संचेती के जन्म दिवस के पावन उपलक्ष्य में रखा गया। कनक आराधना भवन में मुमुक्षु गरिमा संचेती के द्वारा खरतरगच्छ जैन साध्वी प्रिंयकरा श्रीजी गुरु माँ के चरणों को पानी दुध, दही से पक्षालन किया गया एंव चावल ,वाक्षेप से बधाया गया।
इस अवसर पर पुजा, सृष्टि, मुस्कान, नेहा, राजकुमारी, किर्ति खजांची, गंगा बाई पारख, मीना पारख, केवलराज बच्छावत, देवीचंद खजांची, केवलचंद डागा, विकास बोथरा, सुरेन्द्र पारख, सुभाष बोथरा सहित श्रावक- श्राविका मौजूद थे।
संघ के प्रदीप डागा एवं भास्कर खजांची ने बताया कि पर्वाधिराज पयुर्षण पर्व आज( बुधवार) से शुरू हुए हैं जो कि आठ दिनों तक चलेगें।
इन आठ दिनों में जैन साध्वीयों के सानिध्य में कल्पसुत्र वाचन, भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन, सवंत्सरी पर्व, इत्यादिकई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विकास बोथरा एवं कल्प खजांची ने बताया कि पर्वाधिराज पयुर्षण पर्व के अवसर पर हिरावाडीं स्थित आदिनाथ मंदिर में इन आठ दिनों तक भगवान की विभिन्न वस्तुओं से संघ के युवाओं के द्वारा भगवान की आंगी रचना की जायेगी।



