




बीकानेर // भैरू निवास रामपुरिया जैन कॉलेज के पीछे, श्री कृपाल भैरव नाथ का अभिषेक, तांडव स्त्रोत, हवन, नव ग्रह पूजन, जोत महाआरती कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो भक्तों ने महा आरती में शिरकत की। बाल गोपाल, महिलाएं एवं भक्तगण भैरवनाथ की आरती के साथ ही प्रसाद लेने भी पहुंचे।
महाआरती में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, संरक्षक खूमराज पवार, सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, कवि राजाराम स्वर्णकार, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार, शिक्षाविद् भगवान दास परिहार, सत्यनारायण पंवार, नागेश्वर जोशी, की गरिमामय उपस्थित में हुआ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अजयसिंह पवार ने बताया तांडव स्त्रोत नवगृह पूजन हवन, अभिषेक दूध दही, घृत पंचामृत आदि से पंडित महेश जोशी (चिया महाराज), भोपा गिरधारी पवार, अनूप पंवार, दिनेश गहलोत, हुकमसिंह तवर, बाबू, हरीमोहन एडवोकेट अनिल श्रंगार में किया। हवन में तेजसिह-दुर्गा, प्रभसिंह-पूजा, अशोज आशा, नेमीचन्द मीना व मंजू पंचार परिवार में किया। मंदिर में ध्वजा, चेल्सी, दिव्या, भावना आदि ने चढ़ाई। छप्पन भोग प्रसाद भडारे का आयोजन पंवार परिवार द्वारा किया गया।
मंदिर व जागरण प्रांगण में सजावट मूर्ति श्रृंगार, पोस्टर आदि निछिन हैप्पी, राजेश, प्रमोद, नवीन, आनन्द, वंचल, सूर्या, तरुण, दिनिता आदि ने किया। रात्रि जागरण मास्टर भगवानदास परिहार के नेतृत्व में गायक कलाकार किशनकात पुरोहित, शंकर व्यास, राजपुरोहित मुकेश सारस्वत, रूप किशोर व्यास, पवन पंवार (कृष्णा), काना महाराज ने म्यूजिक पाटी की प्रस्तुती दी।



