



बीकानेर // मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य समाजसेवी सरजूनारायण पुरोहित इन दिनों अस्वस्थ है। वे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। बुधवार को विधायक जेठानंद व्यास ने अस्पताल जाकर उनके कुशलक्षेम पूछी ओर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित भी के साथ थे।
पिछले दो दिन से समाजसेवी सरजुनारायण पुरोहित की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अपेंडिक्स की तकलीफ थी। आज डां भूपेंद्र शर्मा ने आज उनका सफल आपरेशन कर सी वार्ड मे शिफ्ट कर दिया। विधायक व्यास ने पीबीएम चिकित्सको से पुरोहित के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा पुरोहित को आराम करने की सलाह दी।




