बीकानेर कोर्ट कैंपस को 14 बमों से उड़ने की धमकी

प्रशासन

तड़के डीजे कोर्ट को मिला ईमेल, पुलिस बल मौके पर पहुंचा, कैंपस खाली कराया, पुलिस ले रही है तलाशी

बीकानेर // बीकानेर कोर्ट को बम से उडाने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस आशय का एक मेल आते ही समूचे कचहरी परिसर को खाली कर लिया गया। अब पुलिस तलाशी अभियान में जुट गई है। कचहरी परिसर के तमाम न्यायिक अधिकारियो, कर्मचारियों सहित तमाम वकीलों व पक्षकारों को कोर्ट परिसर से बाहर निकाल दिया गया है। अब पूरे परिसर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पूरी गंभीरता से बमों की तलाशी ली जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जैसे ही हल तो में काम शुरू है इसी दौरान जिला एवं स्त्र न्यायाधीश की सरकारी मेल आईडी पर एक मेल आया। जिसमें लिखा था कि इस कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 14 बम रखे में है और इसे पूरे परिसर को बम से उड़ाया जाएगा। इस तरह की मेल आते ही जिला जज ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इतला दी। थोड़ी देर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों सहित तमाम अधिवक्ताओं को कोर्ट कैंपस खाली कर बाहर निकालने के आदेश दिए। अब पूरा कचहरी परिसर खाली हो गया है और भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी पूरे कचहरी परिसर के एक-एक हिस्से की तलाशी ले रहे हैं। उधर शहर में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बड़ी संख्या में लोग कचहरी पहुंच गए और तलाशी अभियान को देखने लगे। पुलिस को भी भीड़ हटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

ईमेल में दोपहर 2 बजे बम फटने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार यह ईमेल आज तड़के 5 बजे सेंड किया गया था। जिसमे दोपहर 2 बजे सभी बम फटने की चेतावनी दी गई है। ईमेल में 14 साइनाइड बम ब्लास्ट करने की धमकी है। ईमेल में कहा गया है कि इन ब्लास्ट से कोर्ट के 1.75 किलोमीटर के रेडियस तक नुकसान हो सकता है। बम स्क्वायड टीम द्वारा कोर्ट की तलाशी ली जा रही है।