




पुलिस ने 5 घण्टे तक चलाया सर्च अभियान, एक भी बम नही मिला
बीकानेर // बीकानेर कोर्ट को बम से उडाने की धमकी का सनसनीखेज मामला आखिर 5 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद टांय टांय फिस्स हो गया। ये अफवाह झूठी निकली। हालांकि पुलिस ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक सर्च अभियान चलाया मगर सुखद खबर ये आई कि कोर्ट कैम्पस में एक भी बम नही मिला। इसके साथ ही बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने सभी अधिवक्ताओं से काम पर लौटने की अपील की। इस पर वकील व न्यायिक कर्मी अदालतों में पहुँच गए।

यह था मामला
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह जैसे ही अदालतों में काम शुरू हुआ तो जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सरकारी मेल आईडी पर एक मेल आया। जिसमें लिखा था कि इस कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 14 बम रखे में है और इसे पूरे परिसर को दोपहर 2 बजे बम से उड़ाया जाएगा। इस तरह की मेल आते ही जिला जज ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इतला दी। थोड़ी देर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों सहित तमाम अधिवक्ताओं को कोर्ट कैंपस खाली कर बाहर निकालने के आदेश दिए। पूरा कचहरी परिसर खाली कराया गया। पुलिस ने 5 घण्टे तक बम तलाशी अभियान चलाया मगर कही भी बम नही मिला। बाद में एसपी कावेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुचे ओर पुलिस तलाशी अभियान के बाद बताया कि यहाँ कोई बम नही है। ये कोरी अफवाह है। इसके बाद अदालतों में काम शुरू हुआ। हालांकि अधिकांश वकील घर जा चुके थे।



