



बीकानेर // कान्ता खतुरिया कॉलोनी स्थित Concept Institute में कक्षा 10वीं की परीक्षा दे चुके ऐसे छात्र जो विज्ञान संकाय में प्रवेश लेकर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए 11वीं कक्षा के NEET एवं IIT-JEE फाउंडेशन बैच बुधवार 11 मार्च 2026 को शाम 3:00 बजे से प्रारम्भ होंगे। इन कक्षाओं में विद्यालय पाठ्यक्रम के साथ-साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी भी करवाई जाएगी
संस्था के निदेशक इंजीनियर भूपेन्द्र मिड्ढा ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी के बेहतर चयन को ध्यान में रखते हुए संस्था में लाइब्रेरी सुविधा, प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन तथा मोटिवेशन सेशन नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। दूरस्थ विद्यार्थियों के लिए वाहन सुविधा एवं हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है।
संस्थान को गत वर्षों में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्षों में NEET में 607 तथा JEE-Advanced में 1350 से अधिक चयन संस्थान से हुए हैं। वहीं वर्तमान JEE-Main 2026 के प्रथम सत्र में संस्थान के 12 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक, 33 विद्यार्थियों ने 98 परसेंटाइल से अधिक तथा 87 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर बीकानेर में संस्थान के उत्कृष्ट परिणाम को कायम रखा है।
प्री-फाउंडेशन कक्षाएँ (7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 10वीं) के नए बैच 26 मार्च 2026 से प्रारम्भ होंगे, जिनके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। उ।होने बताया कि 11वीं कक्षा के नए बैच के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट 15 मार्च (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थी परीक्षा से एक घंटे पहले संस्थान में पहुँचकर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संस्थान के मोबाइल नंबर 9928111865 पर संपर्क किया जा सकता है।




