बीकानेर के पुरोहित पुणे महानगरपालिका में नगर सेवक मनोनीत

समाज

महाराष्ट्र भाजपा ने किया पुरोहित का मनोनयन

बीकानेर // बीकानेर मूल के जयप्रकाश पुरोहित को पुणे महानगरपालिका में नगर सेवक मनोनीत किया गया है। इस आशय की सूचना मिलते ही बीकानेर में उनके रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई । अनेक लोगों ने पुरोहित कैसे मनोनयन पर प्रसन्नता जताई है।

गौरतलब है कि जय प्रकाश पुरोहित सूरदासानी मूलरूप से बीकानेर के बारहगुवाड़ चौक के निवासी है। उनके पिता राधा किसन पुरोहित भी भाजपा के नेता रहे है। जयप्रकाश लंबे समय से पुणे में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी है। आप बचपन से वही पर अपना व्यापार कर रहे हैं। आपके पिताजी 60 वर्ष पहले बीकानेर से पुणे शिफ्ट हो गए थे। जयप्रकाश पुरोहित ने बताया कि प्रदेश बीजेपी महाराष्ट्र ने उनका मनोनयन किया है इसलिए वे सभी बड़े नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।