



बीकानेर // जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय में नवरात्रा उत्सव के अंतर्गत माता रानी की पूजा अर्चना के साथ सुंदर कांड का आयोजन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण की अगुवाई में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिवशंकर चौधरी, संस्थापन अधिकारी राजेश व्यास, निजी अनुभाग की सुमन जनागल सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों, कार्मिकों ने उसने भाग लिया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा रामायण पाठी संजय, अजय मारू सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पाठ की समूर्णता के बाद प्रसाद आदि वितरण किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अनुभागों की लंबित कार्य उपलब्धियों की सभी अनुभाग अधिकारियों से जानकारी भी ली और प्रगति रिपोर्ट से संतुष्ट नजर आए।




