



बीकानेर // डागा चौक स्थित महेश भवन में बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की बैठक आयोजित कर गणगौर उत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्रीमती श्रेया देवी राठी ने की। उन्होंने बताया कि वार्षिक गणगौर उत्सव 4 अप्रैल, शनिवार को धनपत राय मार्ग स्थित नरसिंह भवन में शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

बैठक में विभिन्न समितियों से व्यवस्थाओं की रिपोर्ट ली गई, जिसमें अधिकांश तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए राजपूती ड्रेस व घूड़ला सजावट प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए गणगौर विषयक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसे दो आयु वर्गों (5-9 व 10-14 वर्ष) में रखा गया है।
सांस्कृतिक मंत्री अंजलि चांडक व उषा लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं व बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रिहर्सल पिछले एक सप्ताह से जारी है। कार्यक्रम से पूर्व गवरजा की सवारी भी निकाली जाएगी।
समिति की ओर से सोशल मीडिया व निमंत्रण पत्रों के माध्यम से आमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति की सभी सदस्याएं सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं।




