


बीकानेर // बीकानेर की पावन धरा पर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पब्लिक पार्क स्थित परशुराम सर्किल पर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दीपों की रोशनी से सर्किल जगमगा उठा और श्रद्धा व आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजन, विश्व शांति की कामना
परशुराम जन्मोत्सव एवं समारोह समिति के अध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि त्रिदिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन दीपदान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गॉड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वाई के योगीजी, एडवोकेट जगदीश शर्मा, देवेंद्र सारस्वत, सनाढ्य समाज के अध्यक्ष किशन पांडे, भगवती प्रसाद गॉड और रवि कलवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम जी को स्मरण करते हुए देश की खुशहाली और विश्व शांति की कामना की।



