


राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर सजी गौरव की झलक, विकास और विरासत पर हुआ मंथन
बीकानेर // जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर रविवार को भव्य मुख्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक वैभव और विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास उपस्थित रहे। साथ में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिदेशक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, राजवीर सिंह चलकोई और के.पी. सिंह सिसोदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने की, जबकि विद्या सागर आचार्य की विशेष उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत जूनागढ़ स्थित राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद आयोजित समारोह में वक्ताओं ने बीकानेर के स्वर्णिम इतिहास, समृद्ध कला-संस्कृति और परंपराओं का उल्लेख करते हुए वर्तमान चुनौतियों पर भी विचार रखे और नागरिकों से शहर के उज्ज्वल भविष्य में भागीदारी का आह्वान किया। स्वागत उद्बोधन कमल रंगा ने दिया, जबकि पांच दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी नरेंद्र सिंह स्याणी ने प्रस्तुत की।
प्रख्यात करियर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन आचार्य, चित्रकार योगेंद्र पुरोहित, फोटो पत्रकार नौशाद अली, युवा पत्रकार अज़ीम भुट्टा और रम्मत कलाकार कृष्ण कुमार बिस्सा सहित 18 सम्मानित
राव बीकाजी संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 व्यक्तित्वों और एक संस्था को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. सोनू शिवा (श्री करणी माता अवॉर्ड), वरिष्ठ पत्रकार रमेश महर्षि (राव बीदा अवॉर्ड), बृजमोहन आचार्य (राव बेलोजी पड़िहार अवॉर्ड), चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित (महाराजा अनूप सिंह अवॉर्ड), साहित्यकार एवं उदघोषक प्रमोद कुमार शर्मा (जनकवि बुलाकी दास बावरा गीतकार अवॉर्ड), साहित्यकार रवि शुक्ल (पंडित विद्याधर शास्त्री अवॉर्ड), मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली (महाराजा रायसिंह अवॉर्ड), रम्मत कलाकार कृष्ण कुमार बिस्सा (पीर गोविंददास अवॉर्ड), शिक्षाविद डॉ. मेघना शर्मा (राजमाता सुशीला कुमारी स्मृति अवॉर्ड), कवयित्री रजनी छाबड़ा, रफीक राजा और डॉ. बीबीएस कपूर (बीकाणा अवॉर्ड), निशानेबाज श्रद्धा सिंह परमार (महाराजा करणी सिंह अवॉर्ड), फोटो जर्नलिस्ट नौशाद अली (राव बीका अवॉर्ड), उद्योगपति विनोद बाफना (महाराजा गंगासिंह अवॉर्ड), रंगकर्मी रमेश शर्मा (अज़ीज़ आजाद स्मृति अवॉर्ड), युवा साहित्यकार पुनीत रंगा (ठाकुर सूरजमाल सिंह चलकोई राजस्थानी प्रोत्साहन अवॉर्ड) तथा ‘अपना घर आश्रम’ (देश दीवान राव दुलेसिंह बीदावत अवॉर्ड) शामिल रहे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेंद्र जोशी, रामलाल सोलंकी, इरशाद अज़ीज़, आत्माराम भाटी, डॉ. पवन दाधीच, अभिषेक आचार्य, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, अजीज भुट्टा और रामसहाय हर्ष सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया, जिन्होंने राव बीकाजी के जीवन और बीकानेर के इतिहास पर रोचक प्रकाश डाला। समारोह में शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।



