कांग्रेस नेता संजय आचार्य और हाजी मकसूद अहमद ने दी फन्ना बाबू को भावभीनी श्रद्धांजलि

समाज

प्रेरणादायी व्यक्तित्व, परिवार से मिल साझा की यादें

बीकानेर // बीका जी ग्रुप के पूर्व सीईओ रहे स्वर्गीय शिव रतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के निधन पर उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक कांग्रेस नेता संजय आचार्य, बीकानेर के प्रथम महापौर एवं नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजय आचार्य ने कहा कि फन्ना बाबू एक सरल, मिलनसार और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने कार्यों से न केवल बीका जी ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
हाजी मकसूद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि फन्ना बाबू का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था। वे हर वर्ग के लोगों के साथ आत्मीयता से जुड़े रहते थे। उनके निधन से शहर ने एक सच्चे समाजसेवी और उद्योग जगत के मार्गदर्शक को खो दिया है।
इस दौरान एडवोकेट अनिल आचार्य, साजिद, पी.एल. शकील सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत के पुत्र दीपक अग्रवाल, उनके भाई मनोहर लाल एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और फन्ना बाबू से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं।