



रस्म पगड़ी में पहुंचे लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए
बीकानेर // बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के निधन पर शोक जताने के लिए सोमवार को यूफलेक्स ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी पहुंचे। वे अपने चार्टर प्लेन से नाल एयरपोर्ट बीकानेर पहुंचे। जहां से वे शिव रतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के निवास पर पहुंच कर उनके बड़े भाई शिवकिसन अग्रवाल, मनोहर लाल अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल और फन्ना बाबू के बेटे दीपक अग्रवाल से मिले।
इस मौके पर चतुर्वेदी ने सांत्वना देते हुए फन्ना बाबू के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर रमेश अग्रवाल ‘कालू बड़ी’और संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।
सोमवार को फन्ना बाबू की रस्म पगड़ी में राजेन्द्र डिडवानिया, हनुमान अग्रवाल, सुभाष मित्तल, जय अग्रवाल, विनोद गोयल, जयकिसन अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल सहित हजारों लोग पहुंचे। रस्म पगड़ी कार्यक्रम के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे संत महात्माओं ने भी फन्ना बाबू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र मंदिर बनाने वाले अजय भाईजी भी पहुंचे। इसके अलावा मनमोहन जोशी ने बांसुरी पर और रवि मोहता ने सूफी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में शिवकिशन सोनी, पंकज अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गणेश बोथरा, केदार अग्रवाल सहित अनेक गन्यमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दिनभर भजन चलते रहे।



