



सुजानदेसर में 12 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का शिलान्यास
बीकानेर // राज्य सरकार की बजट घोषणा संख्या 22.09.00 (वर्ष 2024-25) के तहत बीकानेर शहर में विभिन्न स्थानों पर होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सुजानदेसर में 12 एमएलडी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने किया।

इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि शहर में बरसाती एवं गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 59.18 करोड़ रुपये की लागत से गंदे पानी के ट्रीटमेंट एवं समाधान की व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 30 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं सीवेज समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से खुदखुदा आश्रम नाला निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान आमजन को होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। वहीं लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से चांदमल बाग क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में गंदे पानी की निकासी के कार्य किए जाएंगे।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत शहर के गंदे पानी को ट्रीट कर पुनः उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा आमजन को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दीपक पारीक, किशन चौधरी, जोगेंद्र शर्मा, जेपी व्यास, चोरूलाल सुथार, तरुण स्वामी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, चंद्रप्रकाश गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, रामदयाल पंचारिया, शिव गहलोत, मुरली गहलोत, जयप्रकाश गहलोत, महेश गुप्ता, लालचंद गहलोत, केवलचंद, गोपीकिशन, प्रेमकुमार, हीरालाल तेजी, राजू गहलोत एवं जयदयाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



