


केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे मुख्य वक्ता, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
बीकानेर // ओमप्रकाश आचार्य स्मृति संस्थान, बीकानेर द्वारा प्रसिद्ध विधिवेत्ता, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. ओम आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 30 मई 2026, शनिवार को सायं 6 बजे ओझा सत्संग भवन, भाग संख्या 2, नत्थूसर गेट के बाहर, बीकानेर में किया जाएगा।
ओम आचार्य स्मृति संस्थान के बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा शामिल होंगे।
सभा में श्री विश्वनाथ मेघवाल, सुश्री सिद्धि कुमारी, श्री जेठानन्द व्यास, श्री ताराचन्द सारस्वत, श्री अंशुमानसिंह भाटी, श्री बिहारीलाल विश्नोई, श्री रामगोपाल सुथार, रमेश ईसराणी, लोकेश चतुर्वेदी, श्री श्यामसुन्दर पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं श्री श्रीभगवान अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का सानिध्य सालासर धाम के श्री लक्ष्मीनारायण जी पुजारी एवं श्री जुगलकिशोर जी ओझा द्वारा प्रदान किया जाएगा।



