युवाओं के नवाचार से कृषि को मिलेगी नई दिशा, एग्रीविजन सम्मेलन-2026 का पोस्टर जारी

प्रशासन

8-9 अगस्त को उदयपुर में होगा उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यमिता पर होगा मंथन

बीकानेर | राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने सोमवार को द्वितीय उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय एग्रीविजन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। यह दो दिवसीय सम्मेलन 8 और 9 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में आयोजित होगा।

सम्मेलन की थीम “कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार एवं उद्यमिता विकास में युवाओं की भूमिका” रखी गई है। इसका उद्देश्य कृषि, पशुपालन, डेयरी एवं संबद्ध क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और उद्यमिता के नए अवसरों पर मंथन करना है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय प्रो. बी.एन. श्रृंगी, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन एवं निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय प्रो. राहुल सिंह पाल, निदेशक कार्य डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. सुशील खारिया, डॉ. दिवाकर चौधरी एवं जितेंद्र सिंह बीका सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।