



मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को देखा तथा व्यापारियों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बीकानेर // शहर के नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में आज पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गो व बाजारों में पैदल रूट मार्च किया। दीपावली के मध्य नजर शहर में कानून व्यवसाय बनाए रखने के लिए थानाधिकारी कविता पूनिया शाम गहराने के बाद 50 पुलिस कर्मियों के जाप्ते के साथ थाने से निकाली।

उन्होंने गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट के अंदर से एमएम स्कूल होते हुए पुष्करणा स्कूल के आगे जसोलाई तलाई क्षेत्र को कवरेज करते डागा चौक होते हुए बीके स्कूल पहुचीं। उनका यह पुलिस जाप्ता बीके स्कूल से जस्सूसर गेट पहुंचा जहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की तथा उन्हें सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश की। इसके साथ ही दीपावली के मौके पर बाजार में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इसके बाद कविता पूनिया के नेतृत्व में यह पुलिस जाप्ता पैदल ही सेटेलाइट हॉस्पिटल से होते हुए चौखुटी फाटक पर पहुंचा वहां पुलिया के नीचे उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखा। वापसी में पुलिस का यह रूट मार्च एमएम ग्राउंड होते हुए वापस नया शहर थाने पहुंचा।



