दीपावली के पर्व पर ट्रेफिक व्यवस्था बनी रहे सुचारू – जुगल राठी

प्रशासन

यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण व अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व मे व्यापारियो के साथ हुई मीटिंग

बीकानेर // दीपावली के मौके पर शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था शोचारों बनाए रखने को लेकर व्यापार मंडल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है इस संग्रह में आज व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण के साथ हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य बाजारों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

व्यापारियों को मिलेगा दोपहिया वाहन का पास

बीकानेर व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में यह निर्णय हुआ कि हर दुकानदार को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दोपहिया वाहन बाजार में ले जाने के लिये एक पास वितरित किया जायेगा । जो दुकानदार अपना नाम व व्हीकल नंबर उपलब्ध करवाएगा, उसे ही पास दिया जाएगा, बिना व्हीकल नंबर के पास वितरित नहीं किये जायेंगे। जिस किसी दुकानदार को व्हीकल पास चाहिये ,वो अपना नाम व व्हीकल नंबर अपने एसोसिएशन के अध्यक्ष या बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को 17 अक्टूम्बर तक भेज देगा, उसे पास दे दिया जाएगा।

यह हुआ बैठक में निर्णय

कोटगेट, केईएम रोड व आसपास के मुख्य बाजारों में दीपावली पर्व पर आम लोगों को भीड़भाड़ से परेशानी न हो इसके लिये बाजारों में ठेले वालों व सड़क पर दुकान लगाने वालों को मुख्य मार्गों पर दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय दुकानदारों को भी मुख्य मार्ग पर पाटा या दुकान नहीं लगाने दी जाएगी।

दुकानों के आगे टेंट न लगाने की अपील

यातायात निरीक्षक राजेश निर्वाण ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि दुकानों को लाईट व फूलों से सजाकर बाजार का सौंदर्य बढ़ाएं एवम किसी भी दुकान के आगे टेंट न लगाएं। अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा यातायात व्यवस्था व पास बनवाने के लिये सुनिश्चित की गई व्यवस्था में सभी व्यापारी गण सहयोग करें। सचिव संजय जैन सांड ने यातायात विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के लिये यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण एवम पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

ये व्यापारी रहे मौजूद

इस अवसर व्यापारीगण प्रेम खण्डेलवाल, सुशील कुमार यादव, रविन्द्र शर्मा (विलियम), जतिन यादव, नितीन चड्ढा, शांति लाल कोचर, नरेन्द्र गहलोत, मोहन लाल मानवानी, विजय रांका, अजर खान, नरेन्द्र गहलोत, पकंज गहलोत, मनीष कामरा, अभिषेक डागा, किशन यादव, दीपक सोनगरा, सुशील स्वामी सभी मौजूद रहें व सभी व्यापारियों ने यातायात व्यस्थाओं में सहयोग देने का आश्वासन दिया।