शताब्दी वर्ष : आरएसएस के स्वयंसेवक अब एक पखवाड़े तक करेंगे घर-घर जनसंपर्क

प्रशासन

बीकानेर // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव व पथसंचलन उत्साहपूर्वक मनाया गया। अब 1 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक स्वयंसेवक पूरे देश में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारंभ होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। पिछले कुछ दिनों से संघ ने बस्तियों के स्तर पर बैठक करके अलग-अलग टोलियों का भी निर्माण कर दिया है। साथ ही शिवम शिव को को पत्रक भी दिए जा रहे हैं जो घर-घर बांटे जाएंगे। प्रत्येक टोली के जिम्मे 100 घर संपर्क के लिए रहेंगे।

प्रत्येक बस्ती में संपर्क करते समय कार्यकर्ता कर- पत्रक, स्टीकर ,भारत माता का चित्र व एक पुस्तिका देने का प्रयत्न करेंगे । कल 1 नवंबर से यह अभियान प्रारंभ होगा जो 16 नवंबर तक व्यापक रूप से चलेगा।आरएसएस ने घर-घर जनसंपर्क करने वाली टोलियां के लिए एक गाइडलाइन भी तैयार की है। वे शुभ्र वस्त्र में तथा पूरी विनम्रता के साथ घर-घर जाकर संघ का प्रसार भी करेंगे और आमजन से इस विषय पर चर्चा करके उनकी राय भी लेंगे।