


बीकानेर।
शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर की बैठक रविवार को हैप्पी अवर्स में अध्यक्ष आर.के. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उदयपुर निवासी मंत्री के.के. शर्मा ने सभी ट्रस्टियों का स्वागत किया। प्रारंभ में दिवंगत ट्रस्टी राधेश्याम शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद कोषाध्यक्ष सी.के. शर्मा ने अंकेक्षित आय-व्यय लेखा प्रस्तुत किया, जिसे सभी ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
बैठक का प्रमुख निर्णय मासिक ‘बंधु’ पत्रिका को डिजिटल स्वरूप में भी प्रकाशित करने का रहा। नए डाक नियमों को देखते हुए पत्रिका का लिंक सदस्यों तक ऑनलाइन भेजने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कनय शर्मा को आवश्यक कार्यवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा पत्रिका में दिवंगत सदस्यों के रिकॉर्ड को अद्यतन करने और नई नीति तय करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। ट्रस्टियों में बदलाव के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए अंतिम निर्णय आगामी 23 अगस्त को होने वाली बैठक तक स्थगित रखा गया।
बैठक में शरद शर्मा, प्रसन्न कुमार शर्मा, हरीश बी. शर्मा, जोधपुर के जगदीश हटीला तथा जयपुर के ओ.पी. शर्मा ने भी अपने सुझाव रखे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ बैठक का समापन हुआ।



