


बीकानेर // स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश स्तर पर घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में बीकानेर की पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित यह समिति स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसमें विभिन्न जिलों के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन के अनुभवी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय मुद्दों और जन अपेक्षाओं को घोषणा पत्र में प्रभावी ढंग से स्थान मिल सके।
सुशीला कंवर राजपुरोहित को प्रदेश स्तरीय समिति में शामिल किए जाने को बीकानेर के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रतिनिधित्व माना जा रहा है। भाजपा संगठन ने इसे स्थानीय निकाय चुनाव की रणनीतिक तैयारियों का अहम हिस्सा बताया है।



