


गुर्जर गौड़ प्रबुद्ध महासम्मेलन में समाज के प्रबुद्धजनों ने किया सम्मान, सामाजिक मित्रों ने मिलकर उपहार में दी लग्जरी कार
बीकानेर // मित्रता दिवस पर दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया को उनके सामाजिक मित्रों की ओर से फॉर्च्यूनर कार उपहार स्वरूप भेंट की गई। अवसर था गुर्जर गौड़ प्रबुद्ध महासम्मेलन का, जहां संत श्री महामंडलेश्वर बजरंग दास जी महाराज के सानिध्य में पंचारिया का सम्मान किया गया।
गुर्जर गौड़ समाज परिमंडल के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय (मास्टर जी) एवं अनिल जोशी के करकमलों से श्याम पंचारिया को यह फॉर्च्यूनर भेंट की गई। मित्रता दिवस पर मिले इस अनोखे उपहार ने समारोह को खास बना दिया।
समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पंचारिया के सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पंचारिया ने समाज और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस अवसर पर प्रेम कुमार सरपंच रोहिणी, किशन जाजड़ा, हरि गोपाल उपाध्याय, जैना महाराज, प्रकाश जोशी, राधेश्याम जोशी, जेठमल पंचारिया, भागीरथ उपाध्याय, बिरजू प्यारे, त्रिलोक पाईवाल, गोपाल शर्मा (बज्जू), माणक बच्च सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



