


बीकानेर // बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मोहन सुराणा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं अरुण व्यास को जिला संघ का सचिव तथा गुलशन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिले में बॉडी बिल्डिंग खेल को नई दिशा मिलेगी तथा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन सुराणा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा और जिले में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं व प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य करेगा। सचिव अरुण व्यास और कोषाध्यक्ष गुलशन शर्मा ने भी संघ को मजबूत बनाने तथा खेल गतिविधियों को गति देने का भरोसा दिलाया।



