JITO Bikaner Chapter द्वारा “The Bridal Story 2.0” का भव्य आयोजन 21 से 23 अगस्त तक

समाज

पार्क पैराडाइज में होगा आयोजन

बीकानेर // JITO Bikaner Chapter द्वारा “The Bridal Story 2.0” का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक द पार्क पैराडाइज, बीकानेर में किया जा रहा है। यह आयोजन JITO Ladies Wing, JITO Youth Wing एवं JITO Bikaner Chapter के संयुक्त प्रयास से आयोजित होगा।
“The Bridal Story 2.0” बीकानेर में विवाह एवं ब्राइडल क्षेत्र से जुड़ी खरीदारी, फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल और व्यवसाय के लिए एक विशेष मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन में गोल्ड एवं अन्य ज्वेलरी, ब्राइडल एवं डिजाइनर क्लॉथिंग तथा विवाह से संबंधित विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। आगंतुकों को शादी की तैयारियों से जुड़ी अनेक आवश्यक वस्तुओं और आकर्षक वैरायटी को एक ही स्थान पर देखने एवं खरीदने का अवसर मिलेगा।

आयोजन का शुभारंभ 21 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे Grand Opening Ceremony से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि श्री महावीर चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र दासानी एवं अनंत वीर जैन उपस्थित रहेंगे। इसी दिन शाम को JBN Referral Group Launching तथा मुंबई के प्रसिद्ध Storyteller शांतिभाई जैन का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

22 अगस्त को शाम 7:00 बजे JITO Ladies Wing के लिए विशेष Musical Evening आयोजित होगी, जिसमें बेंगलुरु की हेमलता जैन अपनी प्रस्तुति देंगी।

23 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे AI Workshop का आयोजन होगा, जिसमें CA ऋषभ सावंसुख (गुरुग्राम) द्वारा AI एवं New-Age Networks पर विशेष सत्र लिया जाएगा। शाम 4:00 बजे Business & Branding Sessions में Dr. Rohit Jain एवं Gaggan Jain द्वारा व्यवसाय, ब्रांडिंग, स्टार्टअप्स एवं MSMEs से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल खरीदारी का मंच नहीं, बल्कि बिजनेस, नेटवर्किंग, मनोरंजन और ज्ञान का तीन दिवसीय संगम होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है।

इस आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन जयचंद लाल डागा, चीफ सेक्रेटरी पुनैश मुसरफ एवं ट्रेजरर महेंद्र कुमार सुराणा सहित JITO की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

JITO Bikaner Chapter की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित “The Bridal Story 2.0” में पधारें और ब्राइडल, फैशन, ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल की शानदार दुनिया का अनुभव लें।