


बीकानेर // शिक्षा, रोजगार- स्वरोजगार, युवा प्रेरक, साहित्य सृजन, शोध आदि के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से युवा प्रेरणा, सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाओं और समसामयिक विषयों को प्रभावी शब्दों में निरूपित करने वाले मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन के सीईओ तथा पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ और ‘शिक्षक गौरव सम्मान’ के दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।
मानव निर्मित संसार की सर्वाधिक लंबी विश्व प्रसिद्ध इन्दिरा गांधी नहर परियोजना पर रिसर्च कर राजस्थान की प्रतिष्ठित जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएच.डी.(डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त प्रोफेसर डॉ. बिनानी विगत करीब 45 वर्षों से बीकानेर में शिक्षा, साहित्य, युवा रोजगार- स्वरोजगार, युवा मोटिवेशनल आर्टिकल्स, स्तंभ लेखन आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। प्रोफेसर डॉ. बिनानी की मोटिवेशनल आर्टिकल्स की पुस्तक “युवा उड़ान” काफी चर्चित व सभी पाठकों सहित युवाओं की विशेष पसन्दीदा पुस्तक है।
प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी को शिक्षा, शोध, युवा लेखन व साहित्य आदि के विविध क्षेत्रों में ऐसी उत्कृष्ट व विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने पर रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल, नरसी ग्रुप व अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल,तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. अखिल रंजन गर्ग, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल के अध्यक्ष विपिन लड्ढा, रोटेरियन राजेश चूरा, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री तथा अन्य अतिथियों के करकमलों से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार लोकराग फाउंडेशन और डॉ. श्याम अग्रवाल शिशु हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक अन्य समारोह में बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. सुमंत व्यास, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार व व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा और अन्य अतिथियों के करकमलों द्वारा प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी को “गुरु गौरव सम्मान” देकर सम्मानित किया गया।



