अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर नारी शक्ति संगठन करेगा महिला सम्मान समारोह

समाज

बीकानेर की प्रेरणादायी महिलाओं एवं संस्थाओं का होगा सम्मान, 27 सितंबर को रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

बीकानेर // अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के विशेष अवसर पर नारी शक्ति संगठन, बीकानेर की ओर से 27 सितंबर को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि समारोह में बीकानेर की उन प्रेरणादायी महिलाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि समारोह में बीकानेर की प्रसिद्ध बिजनेस वूमेन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं, समाज एवं शहर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्तियों तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।
मधु खत्री ने बताया कि ‘नारी सम्मान, सशक्त समाज और समृद्ध बीकानेर’ की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम 27 सितंबर को शाम 4:15 बजे रिद्धि-सिद्धि भवन, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर में होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और हौसले को सम्मान देना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।