



टाइगर यूथ क्लब सोसायटी का आयोजन; पोस्टर का हुआ विमोचन, जोधपुर के प्रतीक मूथा व परिवार देंगे लाइव प्रस्तुति
बीकानेर। टाइगर यूथ क्लब सोसायटी, बीकानेर की ओर से आगामी 17 एवं 18 अक्टूबर को जस्सोलई स्थित व्यास पार्क में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होने वाले इस आयोजन में शहरवासियों के लिए डांडिया, गरबा, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव की शुरुआत जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) के सानिध्य में पोस्टर विमोचन के साथ हुई। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के उल्लास, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोक रंगों से शहरवासियों को जोड़ना है। साथ ही परिवार सहित स्वस्थ मनोरंजन का मंच उपलब्ध कराना भी आयोजन की प्राथमिकता है।
आयोजकों के अनुसार इस वर्ष जोधपुर के प्रतीक मूथा एवं उनका परिवार विशेष आकर्षण रहेंगे, जो लाइव प्रस्तुति देकर महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे।
आयोजन की तैयारियों में दीपक व्यास, आशीष आचार्य सहित क्लब के पदाधिकारी सक्रिय हैं। वहीं महेश बिस्सा, प्रशांत बिस्सा, गोपाल व्यास, अभिजीत कुमावत, पीयूष पुरोहित, सुमित बिस्सा, ईशान व्यास, बालकिशन पुरोहित, ऋषिराज व्यास, शशांक व्यास, पवन व्यास सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। क्लब ने बीकानेरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर डांडिया महोत्सव का आनंद लेने की अपील की है।



