





राजस्थान : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राजस्थान सरकार की माननीय राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार (सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग) द्वारा “पहले पढ़ाई, फिर विदाई” जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास अजमेर के निदेशक राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना की नागौर जिला समन्वयक गरिमा सिंह राठौड़ सहित संस्थान की टीम ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता हेतु उक्त पोस्टर का विमोचन करवाया।

यह पोस्टर राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा के द्वारा SPJIMR काॅलेज मुबई के इन्टर्न अक्षर एस. रमेश के सहयोग से तैयार किया गया है। इस पोस्टर के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलो में बाल विवाह की रोकथाम, बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता का संदेश दिया जायेगा ताकि बालक एवं बालिकाओं को बाल विवाह से मुक्त रखते हुए उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसर उपलब्ध करवाते हुए बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
राज्य मंत्री डाॅ. मंजू बाघमार ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि सुरक्षित बचपन और शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। हम साझा प्रयासो से राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाएंगे। जिला समन्वयक गरिमा सिंह ने मंत्री बाघमार सहित सभी का आभार प्रकट किया।





