


पदभार संभालते ही सड़कों पर उतरी नयाशहर थाना की पुलिस
बीकानेर। नया शहर थाना अधिकारी का पदभार संभालने के चार दिन बाद ही इंस्पेक्टर कविता पूनिया एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। बीकानेर एसपी मृदुल कछावा के निर्देशानुसार बुधवार शाम पुलिस दल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त निकाली गई।

गश्त नया शहर थाने से शुरू होकर गोकुल सर्किल, परशुराम द्वार और करमीसर तिराहे तक पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखते हुए लोगों से संवाद भी किया।
गौरतलब है कि अप्रैल और मई माह में नया शहर थाने में आरपीएस अधिकारी रोहित चौधरी थाना प्रभारी के रूप में तैनात रहे। वहीं चार दिन पूर्व कविता पूनिया ने दोबारा नया शहर थाना अधिकारी का पदभार संभाला है।
कविता पूनिया इससे पहले भी अपने कार्यकाल में लगातार शाम के समय पैदल गश्त अभियान चलाकर चर्चा में रही थीं। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से इलाके में अपराधियों में भय का माहौल बना था और अपराधों में कमी भी देखने को मिली थी। SHO कविता पूनिया ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नियमित पैदल गश्त अभियान फिर से शुरू किया गया है।



