बार कॉन्सिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए लक्ष्मीकांत रंगा ने जनसंपर्क किया शुरू

प्रशासन

विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रही दिवंगत विभूतियों को दी पुष्पांजलि

बीकानेर // बार कॉन्सिल ऑफ राजस्थान के चुनावों की बिसात बिछ गई है। नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रंगा ने अपने नामांकन के बाद विभिन्न मंदिरों में धोक लगाकर और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रही दिवंगत विभूतियों को पुष्पांजलि के बाद जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी।

लक्ष्मीकांत रंगा ने पूर्व विधायक मुरलीधर व्यास की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि के साथ अपने कारवां को बढ़ाया। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता रहे ओमप्रकाश आचार्य के आवास पहुंच उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद, शिव किसन आचार्य कजलसा को श्रद्धांजलि दी और प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ता उनके साथ रहे।

इस दौरान रंगा ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे ऐसी महान विभूतियों वाले शहर से आते हैं, जिन्होंने देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि उन्हें ओमजी आचार्य जैसे वकीलों का सान्निध्य मिला। आज भी उनके दिखाए आदर्शों का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को लेकर वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उल्लखेनीय है कि रंगा ने 25 मार्च को सदस्य पद के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया था। तब से अब तक यह अभियान लगातार चल रहा है।

ये रहे जनसम्पर्क में मौजूद

जनसंपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नर्बदा शंकर आचार्य, विष्णु भादाणी, गिरिराज मोहता, जितेन्द्र श्रीमाली, राजेश सुथार, बृजमोहन पुरोहित, जगदीश आचार्य, बसंत कुमार आचार्य, धर्मेंद्र रंगा, दुर्गा शंकर बोहरा, धीरज चौधरी, संजय कुमार व्यास, देवकिशन सुथार, अजय मारू, राजीव सुथार, जुगल किशोर व्यास, निशांत बिस्सा, अजय व्यास, भैरूरतन व्यास, अमित व्यास, विकास छंगाणी, गौरव व्यास, विनोद जोशी, योगेश पुरोहित, महेश व्यास, नरेश आचार्य, नितेश हर्ष , निकिता व्यास, सीमा, ज्ञान प्रकाश मारू, रेवंत चौधरी, जन्मेजय व्यास, अश्विनी आचार्य, विक्रम आचार्य, शरद पुरोहित आदि साथ रहे।